IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई खुशखबरी फॉर्म में लौटा पंत का चेला

IPL 2024: नमस्कार दोस्तों आज हम बात करते हैं आईपीएल 2024 की तैयारी शुरू हो गई है जिसमे हर टीम ने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई खुशखबरी, खतरनाक फॉर्म में लौटा पंत का चेला, हर मैच में ठोक रहा फिफ्टी

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

जाने कोन हे वह खिलाड़ी जो IPL 2024 में तबाई मचाने वाला है

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण यानी आईपीएल 2024 IPL 2024 की तैयारियां हो चुकी है। 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन का आयोजन किया गया था। आईपीएल 2024 की नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने भी धाकड़ खिलाड़ियों में दांव खेला। वहीं, आईपीएल 2024 IPL 2024 से पहले ऋषभ पंत की अगुवाई वाली डीसी टीम के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। टीम का खूंखार खिलाड़ी फ़ॉर्म में वापसी कर चुका है

IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को मिली अच्छी खबर

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसमें कंगारू खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इस दौरान खूंखार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खूब तंग किया। गेंद से भले ही उनकी परफ़ोर्मेंस औसतन रही, लेकिन बल्ले से उन्होंने तबाही मचा दी

वहीं, 26 दिसंबर से खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में भी मिशेल मार्श की घातक बल्लेबाजी देखने को मिली। पाकिस्तानी गेंदबाजों की कुटाई कर उन्होंने खूब रन बनाए। पहली पारी में मिशेल मार्श ने 60 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरी पारी में वह 96 रन बनाने में सफल हुए। हालांकि, पहले मुकाबले की पहली पारी में मिशेल मार्श ने 90 रन अपने खाते में दर्ज किए थे, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से 63* रन निकले

बना सकते हैं DC को IPL 2024 का चैंपियन

मिशेल मार्श की यह फ़ॉर्म आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल, आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मिशेल मार्श ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स का प्रीतनिधित्व करेंगे। अगर वह इसी लय के साथ टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करते हैं तो टीम खिताब पर कब्जा कर सकती है। बता दें कि आईपीएल 2023 में मिशेल मार्श का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसकी वजह से टीम प्रबंधन और फैंस काफी निराश नजर आए थे। उन्होंने नौ मुकाबलों की 9 पारियों में महज 128 रन ही बनाए थे

Leave a Comment